बुधवार, 7 अक्तूबर 2009

बंटवारे व सीमांकन के 2215 प्रकरणों का निराकरण

बंटवारे व सीमांकन के 2215 प्रकरणों का निराकरण

ग्वालियर 06 अक्टूबर 09। बीते एक वर्ष के दौरान जिले में चलाये गये विशेष राजस्व अभियान के तहत एक हजार से अधिक बंटवारा एवं एक हजार 212 सीमांकन प्रकरणों का निपटारा किया गया है। बंटवारा प्रकरणों में अविवादित बंटवारे के 629 एवं विवादित बंटवारे के 374 प्रकरण शामिल हैं। जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने जिले के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को शेष प्रकरणों का निराकरण भी सिटीजन चार्टर में निर्धारित समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिये हैं।

      अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की ग्वालियर तहसील में अविवादित बंटवारे के 264 व विवादित बंटवारे के 169 प्रकरणों का निराकरण गत एक अक्टूबर 08 से बीते अगस्त माह के दौरान किया गया है। इसी अवधि में डबरा तहसील में 142 अविवादित व विवादित 76, भितरवार में 70 अविवादित व 56 विवादित तथा चीनौर तहसील में 53 अविवादित व 73 विवादित बंटवारा प्रकरणों का निपटारा किया गया है।

      विशेष राजस्व अभियान के तहत जिले की ग्वालियर तहसील में सीमांकन के 574 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसी तरह डबरा तहसील में 328, भितरवार में 181 व चीनौर तहसील में 127 प्रकरणों का निपटारा एक अक्टूबर 08 से बीते अगस्त माह की अवधि के दौरान किया गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: