बुधवार, 28 अक्तूबर 2009

जोन स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित

जोन स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित

ग्वालियर 28 अक्टूबर 09। शासकीय शिक्षा स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्वालियर में पिछले दिनों जोन स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। मेला के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके परिणाम घोषित कर दिये गये हैं।

      शासकीय शिक्षा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जोन स्तरीय विज्ञान मेला एवं पश्चित भारत विज्ञान मेला में शिक्षा संभाग के चार जिलों की सहभागिता रही। इस मेला में चयनित प्रतिभागियों की सूची जारी कर दी गई है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। व्यक्तिगत प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जलतृप्त गमला में अंकुश सिंह कुशवाह शा. उत्कृष्ट उ मा वि. क्रमांक-एक दतिया, हाइड्रोपोनिक्स में अमजद खान शा उ मा वि. गोरखी लश्कर, पोलिथिन रिसायकिल में अमित त्यागी शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरैना, पेरिस्कोप एण्ड कैलिडोस्कोप में नरेन्द्र कुशवाह शा. उत्कृष्ट उ मा वि. मुरैना एवं खाद्य जाल प्रोजेक्ट में गोविन्द राणा शा. उ मा वि. गोरखी लश्कर का चयन किया गया है। इसी प्रकार टीम प्रोजेक्ट में एडवांस शीसमोग्राफ में राहुल घोरपड़े एवं कार्तिक कुम्वालकर शा उ मा वि. गोरखी लश्कर, स्लाइड प्रोजेक्टर में रियाज खान एवं राजीव शर्मा शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरैना, ज्वालामुखी का फटना में अजय शर्मा एवं गुरूदत्त दोनेरिया शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरैना तथा प्रदूषित जल शोधन संयंत्र में भूपेन्द्र सिंह गुर्जर एवं प्रखर शर्मा शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरैना का चयन किय गया है। राज्य स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2009 का आयोजन 12 एवं 13 नवम्बर को जबलपुर में होना प्रस्तावित है।

      माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रदर्श प्रतियोगिता में जलवायु परिवर्तन कारण तथा परिणाम के अन्तर्गत ग्लोबल वार्मिंग में वरिन्दर सिंह शा उ मा वि. गोरखी लश्कर को प्रथम स्थान, जलवायु संरक्षण के लिये नवाचारी अभिकल्पनायें में गौतम सिंह नरूला शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरार को द्वितीय, जल विद्युत में अनिल शर्मा शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरैना को तृतीय, हरित ऊर्जा के अन्तर्गत बेहतर वातावरण के लिये ईको फ्रेन्डली तकनीक में संजय सिंह जादौन शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरार को प्रथम, झरने के द्वारा विद्युत उत्पादन में गिर्राज गुप्ता शा उत्कृट उ मा वि.मुरैना को द्वितीय, सोलर सिटी में राहुल शर्मा शा उ मा वि. गोरखी लश्कर को तृतीय, मानव कल्याण के लिये जीव विज्ञान के अन्तर्गत जल अभाव एवं जल आधिक्य को प्रबंधित करने की तकनीक में कु. वैशाली जायसवाल शा गजराराजा कन्या उ मा वि. लश्कर को प्रथम, ड्रिप इरीगेशन में पुष्पराज सिंह चौहान शा उ मा वि. गोरखी लश्कर को द्वितीय, वर्मी कम्पोस्ंटिग में गौरव शर्मा शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरैना को तृतीय तथा सूचना व संचार प्रौद्यौगिकी के अन्तर्गत सूचना एवं संचार की तकनीक में रोहित मिश्रा शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार दैनिक जीवन और गणित के अन्तर्गत गणितीय संसार में अंकित काकर शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरार को प्रथम, सभी क्षेत्रों में गणित में नरेन्द्र सिंह शा उ मा वि. गोरखी लश्कर को द्वितीय, क्रीड़ा तथा खेलकूद में विज्ञान और तकनीक के अन्तर्गत दौड़ का यथार्थ मापन मे आशीष सिंघल शा उ मा वि. गोरखी लश्कर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

      विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में मच्छर की महिमा नाटिका में प्रतिभा साहू, अनुपमा गोयल, खुशबू यादव, मधु कुशवाह, निधि माहेश्वरी, मोनिका शर्मा, दीपिका वर्मा एवं राशि पाराशर शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरार को प्रथम, विज्ञान क्लब प्रतियोगिता में सर आइन्सटीन बोस क्लब के वरिन्दर सिंह शा उ मा वि. गोरखी लश्कर को प्रथम, वराह मिहिर में ऋषिकांत शर्मा शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरार द्वितीय, प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कु. वैशाली शा गजराराजा कन्या उ मा वि. लश्कर को प्रथम एवं वरिन्दर सिंह शा उ मा वि. गोरखी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार पर्यावरण गीत (एकल) प्रतियोगिता में कु.अमिता तिवारी शा पद्माराजे कन्या उ मा वि. लश्कर को प्रथम, सूरज सिंह शा उत्कृष्ट उ मा वि.मुरैना को द्वितीय, ऑन स्पॉट पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कु. खुशबू यादव शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरार को प्रथम तथा कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रदीप सिंह वैश्य शा उत्कृष्ट उ मा वि. मुरार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: