गुरुवार, 22 अक्तूबर 2009

तीन राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत साम्प्रदायिक सदभाव की जीत :अशोक सिंह

तीन राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत साम्प्रदायिक  सदभाव की जीत :अशोक सिंह    

             ग्वालियर २१ अक्टूबर .मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक सिंह ने महाराष्ट्र ,हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश में लगातार कांग्रेस की शानदार जीत पर प्रसन्नता जताते हुए इस निर्णय के लिए जनता को बधाई देते हुए इसका श्रेय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी ,प्रधान मंत्री डॉक्टर मन मोहन सिंह और राहुल गाँधी को दिया है .सिंह ने कहा की इन परिणामों ने एक और साम्प्रदायि‍क और क्षेत्रवादी  ताकतों को नाकारा है वहीँ कांग्रेस की राष्ट्रीयता की नीति और आम आदमी ,किसान और मजदूरों के लिए लागू की गयी योजनाओं का साथ दिया है .

 

कोई टिप्पणी नहीं: