मंगलवार, 23 दिसंबर 2008

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2009 में सामान्य और सार्वजनिक अवकाश के दिन घोषित

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2009 में सामान्य और सार्वजनिक अवकाश के दिन घोषित

Bhopal:Monday, December 22, 2008

 

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2009 में समस्त रविवार के अलावा 24 सामान्य अवकाश के दिन घोषित किये गये हैं। मध्यप्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं में समस्त रविवार के अलावा इन 24 दिवसों में अवकाश रहेगा। इनमें मोहर्रम 08 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, संत रविदास जयंती 09 फरवरी, महाशिवरात्रि 23 फरवरी, मिलाद-उन-नबी 10 मार्च, होली 11 मार्च, गुड़ी पड़वा 27 मार्च, चैती चांद 28 मार्च, रामनवमी 03 अप्रैल, महावीर जयंती 07 अप्रैल, गुड फ्रायडे 10 अप्रैल, डॉ. अम्बेडकर जयंती#वैशाखी 14 अप्रैल, बुध्द पूर्णिमा 09 मई, रक्षाबंधन 05 अगस्त, जन्माष्टमी 14 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, ईद-उल-फितर 21 सितम्बर, दशहरा (विजयादशमी) 28 सितम्बर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, दीपावली 17 अक्टूबर, गुरुनानक जयंती 02 नवम्बर, ईदुज्जुहा 28 नवम्बर, क्रिसमस-डे 25 दिसम्बर और मोहर्रम 28 दिसम्बर शामिल हैं। महर्षि वाल्मिकी जयंती 04 अक्टूबर को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश का दिन घोषित नहीं किया गया है।

सार्वजनिक अवकाश

राज्य शासन द्वारा निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत वर्ष 2009 में 18 दिवसों को सार्वजनिक अवकाश का दिन घोषित किया गया है। यह 18 दिवस सार्वजनिक अवकाशों में पहले से शामिल सभी रविवार के अतिरिक्त होंगे। इनमें मोहर्रम 08 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, होली 11 मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल, रामनवमी 03 अप्रैल, महावीर जयंती 07 अप्रैल, गुड फ्रायडे 10 अप्रैल, बुध्द पूर्णिमा 09 मई, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, ईद-उल-फितर 21 सितम्बर, दशहरा (विजयादशमी) 28 सितम्बर, बैंकों की अर्ध्दवार्षिक लेखाबंदी 30 सितम्बर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, दीपावली 17 अक्टूबर, गुरुनानक जयंती 02 नवम्बर, ईदुज्जुहा 28 नवम्बर, क्रिसमस-डे 25 दिसम्बर और मोहर्रम 28 दिसम्बर शामिल हैं।

ऐच्छिक अवकाश

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2009 में 46 दिवसों को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया है। प्रत्येक शासकीय सेवक को इनमें से उनकी इच्छानुसार तीन दिन की छुट्टियां दी जा सकेंगी।

इनमें नववर्ष 01 जनवरी, गुरु गोविन्द सिंह जी का जन्म दिवस 05 जनवरी, महर्षि गुरू गोकूल दास जी महाराज का जन्म उत्सव#योम-ए-अशुरा 06 जनवरी, मकर संक्रांति#पोंगल 14 जनवरी, वसंत पंचमी 31 जनवरी, नर्मदा जयंती 02 फरवरी, महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस 19 फरवरी, शबरी जयंती 24 फरवरी, होली (होलिका दहन) 10 मार्च, भाईदूज 12 मार्च, वीरांगना अवंतीबाई का बलिदान दिवस 20 मार्च, निषाद राज जयन्ती 31 मार्च, हाटकेश्वर जयंती 08 अप्रैल, वशु 14 अप्रैल, डाष्. सैयदना साहब का जन्म दिवस 15 अप्रैल, वल्लभाचार्य जयंती 21 अप्रैल, सेन जयंती 22 अप्रैल, परशुराम जयंती#अक्षय तृतीया 27 अप्रैल, शंकराचार्य जयंती 29 अप्रैल, छत्रसाल जयंती#महाराणा प्रताप जयंती 27 मई, महेश जयंती 01 जून, बड़ा महादेव पूजन 05 जून, बिरसामुण्डा का शहीदी दिवस 9 जून, वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस#रथयात्रा 24 जून, गुरु पूर्णिमा#हजरत अली का जन्मदिवस 07 जुलाई, शब-ए-बारात 07 अगस्त, दुर्गादास राठौर जयंती 13 अगस्त, पारसी नववर्ष दिवस 19 अगस्त, नवाखाई 27 अगस्त, डोल ग्यारस 31 अगस्त, ओणम 02 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी 03 सितम्बर, विश्वकर्मा जयंती 17 सितम्बर, जमात-उल-विदा#राजा शंकर शाह तथा रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस#सर्व पितृमोक्ष अमावस्या 18 सितम्बर, अग्रसेन जयंती 19 सितम्बर, दशहरा (महाअष्टमी) 26 सितम्बर, करवाचौथ पर्व 07 अक्टूबर, प्राणनाथ जयंती 9 अक्टूबर, दीपावली (दक्षिण भारतीय) 16 अक्टूबर, भाईदूज 19 अक्टूबर, नामदेव जयंती 29 अक्टूबर, गुरुतेग बहादुर का शहीदी#संत श्री जिन तरण तारण जयंती दिवस 24 नवम्बर, दत्तात्रय जयंती 01 दिसम्बर, गदीर-ए-खुम 05 दिसम्बर, गुरु घासीदास जयंती 18 दिसम्बर और बालीनाथ जी बैरवा जयंती 31 दिसम्बर शामिल हैं।

चौदह दिवस#त्यौहार#जयंतियां रविवार को पड़ने के कारण इन्हें ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया गया है। इनमें देवनारायण जयंती, स्वामी रामचरण महाराज का जन्म दिवस, भक्त माता कर्मा जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती, कबीर जयंती, नागपंचमी, गणेश चतुर्थी, दशहरा (महानवमी), महाराज अजमोढ़ देव जयंती#टेकचंद जी महाराज का समाधि उत्सव, दीपावली का दूसरा दिन, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, बिरसा मुंडा जयंती और झलकारी जयंती शामिल हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं: