शनिवार, 20 दिसंबर 2008

नगर का जी.आई.एस. मेप तैयार करने हेतु द्वितीय वर्कशॉप सम्पन्न

नगर का जी.आई.एस. मेप तैयार करने हेतु द्वितीय वर्कशॉप सम्पन्न

ग्वालियर दिनांक 19.12.2008- एम.पी.यू.एस.पी. के नोडल अधिकारी एवं नगर निगम के उपायुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि नगर का जी.आई.एस. मेप तैयार करने हेतु द्वितीय वर्कशॉप का आयोजन आज होटल सनबीम में किया गया। यह कार्य हैदराबाद की प्रसिध्द कम्पनी स्पेक्स सिस्टम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इनके पदाधिकारियोें द्वारा आज इस वर्कशॉप में अपना प्रजेंटेंशन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने प्रजेंटेशन में बताया कि उनके द्वारा अभी तक जो कार्य किया जा चुका है और जो कार्य किया जाना है उस पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

       उन्होंने बताया कि नगर का सेटलाईट मेप प्राप्त हो चुका है एवं उसको अद्यतन कर आधार मेप तैयार किया जा रहा है जिसमें नगर की प्रमुख संरचनायें दर्शाई जावेगी एवं नगर में स्थित प्रत्येक भवन (सम्पत्ति) को नक्शे में अंकित किया जावेगा, साथ ही उपरोक्त नक्शे में सम्पत्ति का सम्पूर्ण विवरण (टैक्स) की भी जानकारी दी जावेगी।

       आज के वर्कशॉप में जी.आई.एस. स्पेशलिस्ट सुश्री अर्चना इन्दुजा, हैदराबाद फर्म की ओर से श्री सिंह उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से जनकार्य प्रभारी सदस्य रविन्द्र सिंह राजपूत, शिक्षा समिति की प्रभारी सदस्य हेमलता भदौरिया, जल समिति के प्रभारी दत्तात्रेय भालेराव एवं पार्षद रामनाथ खटीक के साथ-साथ तीनों उपायुक्त सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, अभय राजनगांवकर, देवेन्द्र सिंह चौहान समस्त सहायक आयुक्त एवं सम्पत्तिकर विभाग को टैक्स कलेक्टर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी एम.पी.यू.एस.पी. देवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा किया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: