सोमवार, 1 जून 2009

नगर निगम द्वारा 8 उपयंत्री नियुक्त किये गये

नगर निगम द्वारा 8 उपयंत्री नियुक्त किये गये

Due to Undeclared Day & Night Power Cut at Morena in Chambal Valley, This News Cant Release in instance , We are Sorry for this.

ग्वालियर दिनांक 30.05.2009- नगर निगम ग्वालियर के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पिछले माहों में सब-इंजीनियर पद के 33 कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश जारी किये गये थे जिनमें से 19 नियमित तथा 6 योजना के पदों के विरूद्व कर्मचारी उपस्थित हुये। जारी किये गये नियुक्ति आदेशों में 4 नियमित तथा 4 योजना के अभ्यार्थी उपस्थित नहीं हुये जिनमें श्री अरविन्द्र धाकड़, सुनील भार्गव, श्रीमती ऊषा अरूण चौधरी, मोहनलाल बामनिया, मनोज कुमार सक्सैना, विशाल राज रामकर, नरेन्द्र सिंह शकवार, वासुदेव शाक्य निर्धारित समयावधि में उपस्थित नहीं हुये।

       नियमानुसार इन्हें उपस्थित होने का समय देकर अंतिम नोटिस जारी कर 16 मार्च 2009 तक उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था उक्त अवधि व्यतीत हो जाने के बाद भी उक्त कर्मचारियों के उपस्थित नहीं होने की दशा में उनकी नियुक्ति निरस्त कर निम्नानुसार 8 अभ्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में से चयन कर नियुक्ति आदेश नगरनिगम ग्वालियर द्वारा जारी किये गये।

       जिनमें केशव सिंह चौहान, महावीर सिंह पाल, ब्रजकिशोर त्यागी, यशवंत नेक्ले, कु0 अभिलाषा बघेल, अनुराग शर्मा, जयश्री शौन, बुध्दप्रकाश सिंह इसके अतिरिक्त अ0जा0 संवर्ग से श्री रामबाबू दिनकर का चयन अनारक्षित संवर्ग में हो जाने से अनुसूचित जाति संवर्ग के श्री अशोक कुमार सेवारिया का नियुक्ति आदेश भी निगमायुक्त द्वारा जारी किया गया।

       नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में उक्त कर्मचारियों को आगामी 4 जून 2009 तक उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है। उक्तावधि में उपस्थित न होने की दशा में शेष प्रतीक्षा सूची में से कर्मचारियों को नियुक्त किया जावेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं: