शुक्रवार, 12 जून 2009

अत्याधुनिक नागरिक सेवा केन्द्र आज से कार्य प्रांरभ करेगा

अत्याधुनिक नागरिक सेवा केन्द्र आज से कार्य प्रांरभ करेगा

ग्वालियर दिनांक 11.06.2009- नागरिकों को नगरीय प्रशासन से संबंधित बेहतर जनसुविधायें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिये प्रदेश के पहले नागरिक सुविधा केन्द्र का लोकार्पण आज ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री जयंत मलैया करेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष महापौर विवेक नारायण शेजवलकर करेंगे एवं विशिष्ट अतिथि बिजेन्द्र सिंह जादौन, सभापति नगर निगम ग्वालियर, दत्तात्रेय भालेराव, प्रभारी सदस्य एम.आई.सी. एवं प्रोजेक्ट उत्थान, रविन्द्र सिंह राजपूत, प्रभारी सदस्य एम.आई.सी., सतीश बोहरे, पार्षद वार्ड क्र. 49, राकेश माहौर पार्षद वार्ड क्र.48 उपस्थित रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जनसम्पर्क नगर निगम के माध्यम से प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गई।

       उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट उत्थान अंतर्गत डी.एफ.आई.डी. से प्राप्त अनुदान से शहर में चार सिटीजन सर्विस बनाये जा रहे हैं जिसमें नागरिकों को इन सेवाकेन्द्रों पर कम्प्यूटर स्थापित कर निगम का कर संग्रहण जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करना, शिकायतों का निराकरण इत्यादि सेवाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा। उक्त सिटीजन सर्विस सेन्टर नगर निगम मुख्यालय के साथ-साथ सभी अधिकारियों से जोड़े जावेंगे ताकि प्रदान की जाने वाली सेवाओं का मुख्यालय से इन्टीग्रेशन हो सकेगा और जानकारी अद्यतन रह सकेगी।

       लश्कर पूर्व के लिये बनाये गये सिटीजन सर्विस सेन्टर को ढोली बुआ के पुल पर पुराने वर्कशॉप में निर्मित किया गया है। अत्याधुनिक तरीके से तैयार किये गये इस सिटीजन सर्विस सेन्टर के प्रांरभ हो जाने के बाद नागरिकों को नगर निगम के विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे अपितु एक ही स्थान पर सम्पूर्ण शहर के किसी भी क्षेत्र का कर इत्यादि जमा किया जा सकेगा।       

 

कोई टिप्पणी नहीं: