रविवार, 4 अक्तूबर 2009

विश्व आवास दिवस-2009, 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा

विश्व आवास दिवस-2009, 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा

नई दिल्ली, 03 अक्तूबर, 2009

संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सोमवार को विश्व आवास दिवस (डब्ल्यूएचडी) के रूप में निर्धारित किया है। यह विचार मानव परिनिर्धारण की स्थिति और सभी के लिए पर्याप्त आश्रय की आवश्यकता को प्रतिबिम्बित करता है। दुनिया के लिए यह भी विचारणीय विषय है कि भविष्यगत मानव आवास के लिए सबका एक सामूहिक दायित्व है। 

 

       विश्व आवास दिवस 2009 का विषय  न्न हमारे शहरी भविष्य की योजना न्न है। इस विषय का चयन 21वीं शताब्दी की नई चुनौतियों से निबटने के लिए शहरी योजना के सुधार हेतु जागरूकता जगाने के उदेश्य से किया गया है क्योंकि विकसित और विकासशील दोनों प्रकार के देशों में उनके शहरों और कस्बों में पर्यावरण परिवर्तन, संसाधनों की कमी, खाद्य असुरक्षा, जनसंख्या वृध्दि और आर्थिक अस्थिरता जैसे प्रभाव तेजी से बढ रहे हैं। इन कारणों से शहरी योजनाओं पर फिर से ध्यान दिये जाने की जरूरत है। इसलिए इसी विषय पर विश्व आवास दिवस 2009, 5 अक्टूबर, 2009 को मनाया जाएगा।

 

       आवासीय एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय नई दिल्ली में विश्व आवास दिवस-2009 का आयोजन कर रहा है। आवासीय एवं शहरी गरीबी उन्मूलन और पर्यटन मंत्री कुमारी सैलजा विश्व आवास दिवस के अवसर पर अपना संबोधन देंगी।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं: