गुरुवार, 8 अक्तूबर 2009

मतदाता सूची प्रकाशन का स्थान परिवर्तित

मतदाता सूची प्रकाशन का स्थान परिवर्तित

ग्वालियर 06 अक्टूबर 09। म प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश एवं कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका निगम ग्वालियर की वर्ष 2009 की वार्डवार प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के लिये निर्धारित स्थलों में से वार्ड क्रमांक 20 के शासकीय प्राथमिक विद्यालय तोमर बिल्ंडिग ठाठीपुर मुरार के स्थान पर नगर निगम सामुदायिक भवन अशोक कालोनी मुरार निर्धारित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शरद श्रोत्रिय द्वारा यह जानकारी दी गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: