एन.सी.सी. कॉलेज  पर निगम द्वारा बनाये जा रहे प्रवेश द्वार का भूमि पूजन सम्पन्न 
हमें खेद है मुरैना में भारी  बिजली कटौती के कारण इस समाचार के प्रकाशन में विलम्ब हुआ
ग्वालियर दिनांक 06.06.2009- महापौर विवेक नारायण शेजवलकर  द्वारा आज प्रात: महाराज मानसिंह चौराहे के विकास में बाधक एन.सी.सी. वूमन्स कॉलेज  की दीवाल हटाने के लिये रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर एन.सी.सी. वूमन्स कॉलेज का  गांधी रोड़ स्थित नवीन प्रवेश द्वार बनाने का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर  निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद हेमलता  भदौरिया,  अधीक्षणयंत्री चतुर सिंह यादव, कार्यपालनयंत्री दिनेश अग्रवाल, सहायकयंत्री सुशील कटारे  उपस्थित रहे।
       निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि मानसिंह चौराहे पर  बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिये मानसिंह प्रतिमा से स्टेशन गोलम्बर तक  डिवाइडर तथा फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाना है। इस फोर लेन सड़क के निर्माण में  महिला एन.सी.सी. कॉलेज की बाधा थी जिसे रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक  सुलझाया गया। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित भूमि निगम को देने  में सहमति व्यक्त की। इसके बदले में एन.सी.सी. वूमन्स कॉलेज के पिछले दरवाजे का निर्माण  तथा सर्किट हाऊस की तरफ अतिरिक्त भूमि आवंटित का अनुरोध किया। नगर निगम द्वारा शहर  में उक्त कार्य प्रारंभ किया गया, जिससे स्टेडियम तथा मुरार से  आने वाले टे्रफिक में मानसिंह चौराहे से रेल्वे ओवरब्रिज तक डिवाइडरयुक्त सड़क बन  जाने से आये दिन होने वाली यातायात बाधा दूर हो सकेगी। उक्त चार दीवारी हटाये जाने  पर नगर निगम द्वारा 20 लाख रू. व्यय किये जावेंगे। 






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें