गुरुवार, 18 जून 2009

चौड़ी सड़कों से शहर महानगर में तब्दील होगा: महापौर

चौड़ी सड़कों से शहर महानगर में तब्दील होगा: महापौर

ग्वालियर दिनांक 17.06.2009-  नगर निगम सड़कों के विकास हेतु कृतसंकलित है। आगामी छह माह में शहर की सड़कों का इतना विकास हो जावेगा कि शहर महानगर की शक्ल ले लेगा उक्त उद्गार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा आज सेवानगर पार्क में किलागेट से सेवानगर तक सड़क डाम्बरीकरण के उद्धाटन समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा हुडको से ऋण लेकर शहर में 5 अतिविकसित 18 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है इनके निर्माण के बाद शहर एक व्यवस्थित यातायात वाला शहर होगा।

       उन्होंने कहा कि किलागेट से सेवानगर तक 27 लाख रूपये की लागत से डाम्बरीकरण कराया जा रहा है। इस सड़क के डाम्बरीकरण से उपनगर ग्वालियर जाने वाले यातायात में नगरिको को सहूलियत होगी। उन्होंने आधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुये उक्त डाम्बरीकरण का कार्य 15 दिवस में पूर्ण किया जावें।

       उदघाटन समारोह में जलकार्य प्रभारी दत्तात्रेय भालेराव, अपर आयुक्त जनकार्य सुरेश शर्मा एवं भरत चौधरी, पूर्व पार्षद कृष्णराव दीक्षित, ओमप्रकाश नामदेव, सांसद प्रतिनिधि मनमोहन पाठक, कार्यपालनयंत्री दिनेश अग्रवाल, एस एल तिडगम सहायकयंत्री प्रेम पचौरी उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: