शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2009

निगम ने पार्कों की बाउण्ड्रीबॉल पर 10 करोड़ रू. व्यय किये : महापौर

निगम ने पार्कों की बाउण्ड्रीबॉल पर 10 करोड़ रू. व्यय किये : महापौर

ग्वालियर दिनांक 01.10.2009- नगर निगम ग्वालियर द्वारा पिछले पांच वर्षों में शहर के 37 पार्कों की बाउण्ड्रीबॉल निर्माण कर 10 करोड़ 45 लाख रू. व्यय कर शहर को अच्छे पार्क देने का प्रयास किया है। इन पार्कों के रख-रखाव की जिम्मेदारी स्थानीय पार्कों को निभानी चाहिये। उक्त उदगार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा आज बहोड़ापुर स्थित शीलनगर कॉलोनी में अम्बेडकर पार्क की बाउण्ड्रीबॉल के भूमि पूजन अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पार्क की बाउण्ड्रीबॉल का कार्य प्रांरभ किया जा रहा है।

नगर निगम पार्क में नागरिकों को टहलने के लिये पत्थर का टाईल्स का फुटपाथ का विकास तथा विद्युत व्यवस्था भी करेगा किन्तु पार्क के रख-रखाव में स्थानीय नागरिकों के जनभागीदारी के बिना नगर निगम के सभी प्रयास बेमानी होगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में पार्कों, फुटपाथों और चौराहों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पांच वर्ष पूर्व महापौर का कार्यभार संभालते समय नगर निगम में जहां मात्र पूरे शहर में 14 हाईमास्ट थे वहां अब शहर के 200 चौराहों पर अत्याधुनिक हाईमास्ट का निर्माण किया जा चुका है। हुडको योजनांतर्गत शहर के पांच प्रमुख मार्गों पर 32 करोड़ रू. खर्च कर शहर के सभी प्रवेशद्वारों को जोडने वाली सड़कों पर फोर लेन का कार्य गतिशील है।

वार्ड क्र.1 में पिछले पांच वर्षों में 44 लाख रू. व्यय कर मौलिक कार्य कराये गये। इस क्षेत्र में प्रोजेक्ट शब्द प्रताप आश्रम से मानसिक चिकित्सालय तिराहा, कोटेश्वर पचासा लाईन होते हुये लगभग 6 कि.मी. लम्बा फोर लेन सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम ने पिछले चार वर्षों में 108 स्थानों पर 399 लाख रू. व्यय कर सीमेण्ट कंक्रीट की सड़कों का निमार्ण किया। इसके अलावा इस क्षेत्र में 2 लाख 38 हजार रू. व्यय कर विद्युत संधारण का कार्य कराया गया तथा नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिये टयूवबैल व हैण्डपम्प को खनन भी किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर निगम के नेता सत्तापक्ष प्रीतम सिंह नौगईया, विनोद अष्टैया, वरिष्ठ पार्षद ममता राय, राहुल राय, जीडीए के संचालक आर.के. गुप्ता, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष जनक सिंह कौरव, जगदीश राय, गंगाराम सिंह तोमर, शैली शर्मा, राजू शर्मा, ज्ञान सिंह मिश्रा ने महापौर विवेक नारायण शेजवलकर का क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों के लिये अभिनंदन किया ।

इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त सुरेश शर्मा, कार्यपालनयंत्री प्रेम पचौरी, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: