शनिवार, 3 अक्तूबर 2009

ग्वालियर में हाउसिंग बोर्ड के 33 करोड़ से अधिक की राशि के कार्य प्रगति पर

ग्वालियर में हाउसिंग बोर्ड के 33 करोड़ से अधिक की राशि के कार्य प्रगति पर

ग्वालियर दो अक्टूबर 09। ग्वालियर में मप्र. गृह निर्माण मण्डल के 33 करोड़ रूपये से अधिक की राशि के कार्य प्रगति पर है। इसमें विभागीय भवन निर्माण कार्य एवं निक्षेप कार्य शामिल हैं।

      एमपी. हाउसिंग बोर्ड वृत्त ग्वालियर के उपायुक्त ने बताया कि 16 करोड़ 86 लाख 74 हजार रूपये की राशि के विभागीय भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार निक्षेप कार्य में 16 करोड़ 49 लाख रूपये की राशि के उपयोग से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। न्यू ठाठीपुर पुर्नघनत्वीकरण योजना के न्यायालय में दायर दोनों प्रकरण समाप्त हो गये हैं। एसडीबीएल. को प्रारंभिक 10 प्रतिशत राशि जमा करने के निर्देश भी दिये जा चुके है। प्रथम चरण में शासकीय कर्मचारियों के लिये एक हजार से अधिक आवास का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।

      विभागीय भवन निर्माण कार्य में दीनदयाल नगर ग्वालियर में विभिन्न प्रकार के 59 एचआईजी. भवन सेक्टर एफ एवं जी. बनाये जा रहे हैं। जिसमें अभी तक तीन करोड़ 11 लाख रूपये का व्यय किया जा चुका है। दीनदयाल नगर में ही 50 एलआईजी. भवन सेक्टर एफ कार्य जल्द ही शुरू किया जा रहा है। सभी भवन का पंजीयन भी पूर्ण है। इसकी लागत राशि एक करोड़ 75 लाख रूपये है।

      इसी प्रकार दीनदयाल नगर में 223 एलआईजी. प्रस्तावित है जिसके लिये पंजीयन आमंत्रित किये गये है। पंजीयन प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। जिसकी लागत 8 करोड़ 40 लाख 17 हजार रूपये निर्धारित है। ठाठीपुर में 24 जनता भवन एमआरएस. एन्क्लेव का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। यहां 84 लाख रूपये की राशि से कार्य होगा। इन सभी भवन का पंजीयन पूर्ण हो चुका है।

      निक्षेप कार्य में आईटी. पार्क के लिये 10 करोड़ रूपये की लागत से कार्य प्रगतिरत है जिस पर अभी तक तीन करोड़ 50 लाख रूपये खर्च किये जा चुके हैं। एलएनयूपीई. के विभिन्न निर्माण कार्य दो करोड़ रूपये की लागत से प्रगतिशील है जिसमें से 26 लाख का कार्य किया गया है। इसी प्रकार केन्द्रीय विद्यालय क्रं.5 में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिये 10 लाख रूपये का कार्य किया जा चुका है। जिसकी लागत राशि एक करोड़ 40 लाख है। महिला आईटीआई. भवन निर्माण का कार्य भी शुरू  कर दिया गया है इसकी लागत राशि तीन करोड़ नौ लाख निर्धारित है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: