मंगलवार, 16 दिसंबर 2008

किसान निर्धारित दरों पर ही क्रय करें उर्वरक

किसान निर्धारित दरों पर ही क्रय करें उर्वरक

ग्वालियर 10दिसम्बर 08। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सूचित किया हैं कि जिले में यूरिया उर्वरक का पर्याप्त भण्डारण है। यूरिया उर्वरक की निर्धारित कीमत 251 रुपये 16 पैसे प्रति बैग है। यूरिया उर्वरक का डबल लॉक केन्द्रों ,तिलहन संघ , एम.पी. एग्रो एवं निजी विक्रेताओं के पास पर्याप्त भण्डारण किया गया है । किसान भाईयों को सलाह दी गई है कि वे यूरिया उर्वरक क्रय करते समय निर्धारित मूल्य ही दें और क्रय मूल्य की रसीद प्राप्त करें । यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करता है तो तत्काल संयुक्त संचालक कृषि  अथवा उप संचालक कृषि को  इसकी सूचना दें।

संयुक्त संचालक कृषि एम आर. जाटव ने बताया कि जिले में विक्रय होने वाले उर्वरक की निर्धारित दरें निम्नानुसार हैं । -

 

 

नाम उर्वरक                      कीमत प्रति बेग रुपये

यूरिया                              251.16

डी.ए.पी.                           486.20

एन.पी.के.12:32/16                397.12

एन.पी्.के. 20:20:00               378.56

सि.सु.फा(रखोड़िया)                 176.80

सिं.सु.फा. (बोरानयुक्त)               194.48

म्यूरेट ऑफ पोटाश                        231.66

एन.पी.के 10:26:26:                374.24

20:20:0:13                      327.34  

 

कोई टिप्पणी नहीं: