विभिन्न क्षेत्रों  में जलप्रदाय व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु कार्य किये गये 
ग्वालियर दिनांक 25.05.2009- नगर निगम जलप्रदाय के श्री  बाथम द्वारा दी गई जानकारी बताया गया है कि वार्ड क्र. 4 के अंतर्गत मिर्जापुर, घाटमपुर में बाल्ब बदलवाया  गया। वेन्चुरी के पास 15 ईची बाल्ब की राड बदलवाई गई।  जे.सी. मिल कॉलेज के सामने एक स्लूज  बाल्ब चैम्बर बनाया बदलवाया। जे.सी. मिल गेट के सामने स्लूज बाल्ब चैम्बर बनवाया।  वार्ड क्र. 31 के अंतर्गत महलगांव में 3 ईंची जी.आई. पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया गया। बिरलानगर से हजीरा चौराहे रोड पर नलकूप  अण्डर ग्राउण्ड किया गया। 
       सहायकयंत्री के.सी. अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि शिन्दे  की गोठ,  हुजरात रोड पर राईडर कनेक्शन एवं 30 मीटर पाईप लाईन डलवाई गई  जिससे पानी मिलने लगे। जिन्सी नाला पर मोटरपम्प का मिलान किया गया। पूजा फर्नीचर  पर टंकी 5000 लीटर रखकर भरने का कार्य किया गया। खटीक मौहल्ला गन्दे पानी की समस्या का  निराकरण किया गया। 
       डी.के. गुप्ता द्वारा बताया गया है कि पम्पिंग मेन 16 ईंची तारागंज पुल पर रिपेयर  किया गया। 15 ईंची का सैनिक कॉलोनी का रायडर ठीक कराया गया। वार्ड क्र. 55 के अंतर्गत पूजा बिहार में  बाल्ब दुरूस्त किया गया। 






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें