शनिवार, 9 मई 2009

कॉलोनाइजर, उपभोक्ताओं की बैठक 20 मई को

कॉलोनाइजर, उपभोक्ताओं की बैठक 20 मई को

भोपाल 8 मई 09।सभी संभागीय मुख्यालयों पर 20 मई को कॉलोनाइजर, बिल्डर एवं उनसे मकान खरीदने वाले उपभोक्ताओं की संयुक्त बैठकें होंगी । जिसमें मकान क्रेता अपनी कालोनियों में विकास संबंधी शिकायतें बतायेंगे । बैठकों में बिल्डरों, कॉलोनाइजरों को वायदे के अनुसार विकास कार्य करने के लिए बाध्य किया जायेगा । जो इसमें आनाकानी करेंगे उन बिल्डरों एवं कॉलोनाइजरों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी ।

       उक्त निर्देश कल भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने विभिन्न संभागों से आये नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त एवं उप संचालकों की एक बैठक में दिये । बैठक में नगरीय प्रशासन के आयुक्त श्री एस.एन. मिश्रा, मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे । नगरीय प्रशासन मंत्री ने अधिकारी कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से कार्य करने की भी हिदायत दी ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: