लोकसभा निर्वाचन 2009 : वाहन पार्किंग के लिये कृषि विश्वविद्यालय का बाहरी परिसर अधिग्रहीत
ग्वालियर 11मई 09। मतगणना दिवस को अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत एजेण्टस के वाहनों की पार्किंग के लिये कृषि विश्वविद्यालय का बाहरी परिसर अधिग्रहीत किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के तहत इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। ज्ञात हो लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर जिले में डाले गये मतों की गणना 16 मई को प्रात: 8 बजे से मेला रोड स्थित एल एन यू पी ई. में होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शरद श्रोत्रिय ने बताया कि कृषि महाविद्यालय के डीन को पत्र के माध्यम से कहा गया है कि यदि उक्त परिसर में वाहन पार्किंग का ठेका दिया गया हो तो मतगणना दिवस को निर्धारित शुल्क लेकर वाहन पार्क कराये जा सकते हैं। आवश्यकता होने पर पार्किंग कार्य में सहयोग हेतु जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से भुगतान पर कर्मचारी लेने के लिये भी कृषि महाविद्यालय के डीन से कहा गया है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें