अनुपस्थित अध्यापकों का प्रशिक्षण दो व तीन जून को
ग्वालियर 11 मई 09। माह अक्टूबर 08 में आयोजित प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे अध्यापकों का प्रशिक्षण दो व तीन जून को डाइट में होगा। इसी प्रकार व्यापंम परीक्षा में असफल गुरूजियों का विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषय का 5 दिवसीय समाधान शिविर 25 मई से 29 मई तक होगा। यह शिविर जिले के ग्यारह हाईस्कूल एवं हायर सेकण्ड्री स्कूलों में आयोजित होगा।
भितवार क्षेत्र में भितरवार उत्कृष्ट विद्यालय, चीनौर व आंतरी, घाटीगांव में मोहना, घाटीगांव एवं हाईस्कूल निरावली, डबरा क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालय डबरा, कन्या डबरा व बालक पिछोर तथा मुरार ग्रामीण क्षेत्र में उटीला एवं हाईस्कूल बेरजा में समाधान शिविर आयोजित होगा। कोई भी गुरूजी, अनुदेशक किसी भी समाधान केन्द्र में सुविधानुसार विषयवार अपनी कठिनाइयों का समाधान कर सकता है। समाधान शिविर में भाग लेना गुरूजी/अनुदेशक के लिये अनिवार्य नहीं है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें