सेवकराम खत्री के हत्यारे अज्ञात अपराधियों पर दस हजार का इनाम घोषित
ग्वालियर 11 मई 09। चार मई को थाना जनकगंज जिला ग्वालियर क्षेत्रान्तर्गत रतन कालोनी के पास दो अज्ञात बदमाशों द्वारा व्यापारी सेवकराम पुत्र कीमतलाल खत्री उम्र 50 वर्ष निवासी रतन कालोनी जीवाजीगंज ग्वालियर की कट्टे से गोली मारकर उसका बैग जिसमें साढ़े सात लाख रूपये व कागजात थे, लूट कर ले गये। जिसके संबंध में थाना जनकगंज में अपराध क्र.293/09 धारा 302,394 ता. हि. , 11/13 एम पी डी पी के. ऐक्ट का पंजीबध्द किया गया है। उक्त अपराधियों की तलाश जारी है।
ग्वालियर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री आदर्श कटियार ने बताया है कि इस हत्या एवं लूट के अज्ञात अपराधियों को बन्दी करवाने के लिये जो सही-सही सूचना देगा, उसे दस हजार रूपये का नगद इनाम दिया जायेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्वालियर रेन्ज, ग्वालियर का निर्णय अंतिम होगा।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें