रविवार, 21 सितंबर 2008

संभाग में पंचम राजस्व अभियान के तहत कुम्हारों के लिए मिट्टी खोदने हेतु 315.138 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की

संभाग में पंचम राजस्व अभियान के तहत कुम्हारों के लिए मिट्टी खोदने हेतु 315.138 हेक्टेयर भूमि आरक्षित की

ग्वालियर 19 सितम्बर 08। राज्य शासन द्वारा शुरू किये गये पंचम विशेष राजस्व अभियान के तहत ग्वालियर संभाग के 659 ग्रामों में 315.135 हेक्टेयर भूमि कुम्हारों के लिये मिट्टी खोदने हेतु तथा 409 ग्रामों में 435.691 हेक्टेयर भूमि गौशाला के लिये आरक्षित कर 6 हजार 263 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

       कार्यालय आयुक्त ग्वालियर संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक संचालित पंचम विशेष राजस्व अभियान के तहत 15 अगस्त तक संभाग में विवादित नामांतरण के 526, विवादित वटंवारे के 285 प्रकरण, अविवादित नामांतरण के 4 हजार 24 प्रकरण, अविवादित बटंवारे के 665 प्रकरण तथा सीमांकन के 759 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

       अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों से 9 अतिक्रमण हटाकर 2.228 हेक्टेयर भूमि मुक्त करायी गई। संभाग के ग्वालियर जिले में विवादित नामांतरण के 155, विवादित बंटवारे के 31, अविवादित नामांतरण के 1 हजार 84, अविवादित वंटवारे के 62 तथा सीमांकन के 164 प्रकरणों का निराकरण किया गया। शिवपुरी जिले में विवादित नामांतरण के 108, विवादित वटंवारे के 72, अविवादित नामांतरण के 1545, अविवादित वटवारे क 122, सीमांकन के 253 प्रकरण, गुना में विवादित नामांतरण के 111, विवादित बंटवारे के 53, अविवादित नामांतरण के 968, अविवादित बंटवारे के 134 और सीमांकन के 108 प्रकरणों का निराकरण किया गया। दतिया जिले में विवादित नामांतरण के 105, विवादित बंटवारे के 87, अविवादित नामांतरण के 285, प्रकरण अविवादित बंटवारा के 182 और सीमांकन के 170 प्रकरणों का निराकरण किया गया। संभाग के अशोक नगर जिले में विवादित नामांतरण के 47, विवादित बंटवारे के 42, अविवादित नामांतरण के 142 और अविवादित बंटवारे के 169 प्रकरणों का तथा सीमांकन के 64 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: