सोमवार, 15 सितंबर 2008

पंचम राजस्व अभियान के तहत संभाग में 6 हजार 8 सौ से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण

पंचम राजस्व अभियान के तहत संभाग में 6 हजार 8 सौ से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण

ग्वालियर 11 सितम्बर 08। राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु संचालित किये गये पंचम विशेष राजस्व अभियान के दौरान ग्वालियर संभाग में आयोजित किये गये शिविरों के माध्यम से 6 हजार 869 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

       कार्यालय आयुक्त ग्वालियर संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2008 तक संचालित पंचम राजस्व अभियान के तहत 15 अगस्त 08 तक संभाग में 6 हजार 869 राजस्व प्रकरणों का निराकरण आयोजित शिविरों में राजस्व अधिकारियों द्वारा किया गया।

       निराकृत किये प्रकरणों में संभाग क्षे. ग्वालियर जिले में 2 हजार 621 प्रकरण, शिवपुरी में 698, गुना में 2 हजार 263, दतिया में 274, और अशोक नगर जिले में 1 हजार 13 राजस्व प्रकरण शामिल है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: