निगम को राज्य परिवहन निगम से 65 लाख रूपयें सम्पत्तिकर के रूप में प्राप्त हुये
ग्वालियर दिनांक 10 सितम्बर 2008: नगर निगम ग्वालियर को आज संभागीय कार्यशाला ग्वालियर की स्टेशन स्थित भूमि पर राज्य परिवहन निगम द्वारा 65,63,011/- रू. का सम्पत्तिकर अदा किया गया। नगर विकास में सहयोग देने के लिये नगर निगम ग्वालियर ने राज्य परिवहन निगम का धन्यवाद ज्ञाप्ति किया है।
ज्ञातव्य हो कि नगर निगम ग्वालियर के सम्पत्तिकर विभाग द्वारा इस राशि के लिये लम्बे समय से राज्य परिवहन निगम के साथ पत्र व्यवहार जारी था । सम्पत्तिकर विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि शासन के अन्य विभागों निगम तथा उपक्रमाें पर नगर निगम का लगभग 15 करोड़ से अधिक राशि बकाया है, उस क्रम में इस राशि का मिलना निगम के लिये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। निगमायुक्त पवन कुमार शर्मा ने अन्य उपक्रमों से भी निगम की बकाया सम्पत्तिकर की राशि अदा कर नगर विकास में सहयोग देने का अनुरोध किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें