रविवार, 21 सितंबर 2008

दरगाह ख्वाजा खानून साहेब पर रोजा अफ्तार का आयोजन

दरगाह ख्वाजा खानून साहेब पर रोजा अफ्तार का आयोजन

ग्वालिरयर 19 सितम्बर 08। रमजान के मुबारिक माह मे ख्वाजा साहिब शिक्षा कल्याण समिति के तत्वाधान मे आज यहां दरगाह के सभाखाने में रोजा अफ्तार का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सदारत जनाब ख्वाजा राशिद खानूनी सज्जादानशीन दरगाह ख्वाजा खानून ने की।

       समिति के सचिव डॉ एजाज खानूनी ने बताया कि दरगाह में मदरसा भी संचालित है। इस मदरसा में अध्यनरत बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। साथ ही पुस्तकें एवं भोजन भी नि:शुल्क प्रदाय किये जाते हैं। आज मदरसा के बच्चों को नि:शुल्क पोशाकें वितरित की गई।

       इस अवसर पर ख्वाजा राशिद खानूनी (अध्यक्ष), डॉ. एजाज खानूनी(सचिव) , श्री रामबाबू कटारे(उपाध्यक्ष), श्रीमती नोजते बेगम, श्री नीरेश कुमार जैन, बैजला विडसन, मिन्हाजखां साहब, सज्जादखां अफरीदी, जनाब काजी तनवीर साहब, शाकिब खानूनी साहब, मदरसे मैडम श्रीमती सलीम सुलतान, खिजर मोहम्मद खान, नवाब हुसैन उरमानी, आई. ए. जैदी साहब, काजी तनवीर साहब, कनीज फातिमा, सलीम राजू, सायरा बानो, शहजाद सुततारी साहब, मुन्ना शाह सदर नकीब, मुन्ना बाबा- शाह मदारी तकिया मस्तान शाह बाबा कपूर, बाबा सहरून शाह-तकिया रायरू, सैयद इरफान अली, सईद अब्बासी- अध्यक्ष दरगाह मीरबादशाह साहब।

 

कोई टिप्पणी नहीं: