राजस्व वसूली में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: भदौरिया
ग्वालियर दिनांक 08.05.2009- उपायुक्त सुरेन्द्र सिंह भदौरिया आज नगर निगम के राजस्व निरीक्षकों, सहायक राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुरानी वसूली की जमाबंदी की जानकारी एकत्रित कर पुरानी वसूलियां नई वसूली के साथ किये जाने के निर्देश प्रभारी उपायुक्त द्वारा दिये गये।
श्री भदौरिया ने क्षेत्र में पदस्थ वसूली प्रभारियों को क्षेत्र में आ रही बाजार वसूली की शिकायतों के संबंध में शख्त हिदायत देते हुये निर्देशित किया कि वे बाजार वसूली में सतत निगरानी रखें क्योंकि ठेकेदारों द्वारा गलत तरीके से फर्जी रसीदों के माध्यम से निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि वसूल किये जाने की अनेक शिकायतें विभिन्न क्षेत्रों से आ रही है। उन्होंने वसूली स्टाफ को चेतावनी देते हुये निर्देशित किया कि यदि किसी क्षेत्र में इस तरह की शिकायत प्रमाणित होती है तो संबंधित वसूली प्रभारी तथा राजस्व निरीक्षक के विरूद्व गंभीर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने प्रतिदिन आने वाली आमदनी को स्याहा रजिस्टर में अंकित कर जमा कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि यदि क्षेत्र में किसी दुकान का परिवर्तन किसी व्यवसायी द्वारा बिना नगर निगम के किया जाता है तो उसके लिये भी संबंधित कर संग्रहक एवं राजस्व वसूली अधिकारी जिम्मेदार होंगे। ऐसे प्रकरणों की शिकायत पाये जाने पर राजस्व मुख्यालय को जानकारी देना सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक के दौरान श्री भदौरिया द्वारा राजस्व विभाग के पैण्डिंग पड़े नामांतरण और आंबटन प्रकरणों को एक माह की समयसीमा में निबटाये जाने के भी निर्देश दिये। आज की बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित सहायक राजस्व अधिकारी, सभी राजस्व निरीक्षक, उप राजस्व निरीक्षक उपस्थित हुये।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें