विभिन्न क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 08.05.2009- नगर निगम के मदाखलत दस्ते ने ठाटीपुर, मुरार, बारादरी 7 न0 चौराहा मुरार से सड़क किनारे खड़े ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भिजवाया गया एवं इन्हीं रूटों पर दुकानों के बाहर रखे सामान को दुकानों के अंदर रखवाया गया। श्रीबिहार कॉलोनी, लश्कर में चल रहे अवैध निर्माण कार्य को स्थल पर जाकर कार्य बंद करवाया गया।
माधौनगर रोड, अचलेश्वर चौराहा, कटोराताल, मांडरे की माता रोड, आमखो, कम्पू, बाड़ा से सड़क किनारे खडे ठेले वालों को हॉकर्स जोन भिजवाया गया एवं बाड़े पर लगे फट्टे वालों को हटवाया गया, इसके पश्चात पाटनकर बाजार, शिन्दे की छावनी, फूलबाग से अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया।
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक निरीक्षक राधेश्याम शर्मा, सुघर सिंह, श्याम शर्मा एवं विजय माहौर समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें