वास्तविक व्यय लेखा प्रस्तुत करने के लिये पत्र जारी
ग्वालियर 5 मई 09। लोकसभा निर्वाचन में मतदान दिवस तक हुये चुनाव खर्च का वास्तवित लेखा जोखा प्रस्तुत करने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने 14 उम्मीदवारों को पत्र जारी किये हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन अवधि के दौरान विभिन्न दिनांकों में चुनाव खर्च का व्यय लेखा सही प्रस्तुत नहीं किया गया है। व्यय मदों पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी स्वीकृति आदेशों व व्यय मदों की बाजार दरों पर आंकलित व्यय के विरूध्द लेखा जोखा में कम राशि दर्शाई गई है । जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि वे खर्च की गई वास्तविक राशि को व्यय लेखे में सम्मिलित कर लेखा प्रस्तुत करें अन्यथा अंकित राशि उनके लेखे में जोड़ दी जायेगी । जिन उम्मीदवारों को पत्र जारी किये गये हैं उनमें श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, सर्वश्री कोमल अनुरागी, कप्तानसिंह , गौतमसिंह,सईद खां डब्बू, देवेन्द्र भार्गव, रामरतन कुशवाह, आनन्द कुमार, अवतार सिंह, अजब सिंह, जगदीश गोबरा, राजेश कुमार शर्मा, श्रीकृष्ण उर्फ सिरिया तथा अशोक सिंह शामिल हैं ।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें