पुलिस अधीक्षक द्वारा दस अपराधियों पर इनाम घोषित
ग्वालियर, 7 मई 09/ मध्य प्रदेश पुलिस रेग्यूलेशन एक्ट के तहत पुलिस अधीक्षक श्री व्ही.के.सूर्यवंशी ने दस अपराधियों पर इनाम घोषित किया है । घोषित ईनाम इन अपराधियों को बन्दी बनाने, बन्दी करवाने या बन्दी करने के लिये सही सूचना देने वाले व्यक्ति को दिया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैलाश पुत्र रतीराम शर्मा निवासी ग्राम सूरों थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर, सतीश पुत्र कैलाश पाण्डे निवासी सदर,राधे पुत्र रतीराम पाण्डे निवासी सदर,रोमी पुत्र राधे पाण्डे निवासी सदर, रामदत्त पुत्र जगदीश ब्राम्हण निवासी सदर तथा पिंकू पुत्र रामनाथ ब्राम्हण निवासी सदर पर पाँच-पाँच सौ रूपये का इनाम घोषित किया गया है । इन सभी पर थाना महाराजपुरा में अ.जा.ज.जा.अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्व हैं । इसी प्रकार प्रीतम लोधी पुत्र हीरालाल लोधी निवासी जलालपुर थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर,राकेश पुत्र प्रीतम लोधी निवासी सदर,निदेश पुत्र प्रीतम लोधी निवासी सदर तथा मलखान पुत्र जुलाल सिंह लोधी निवासी सदर पर पाँच-पाँच हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है । इन पर थाना महाराजपुरा में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्व हैं । पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर का निर्णय अन्तिम होगा ।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें