शनिवार, 27 मार्च 2010

जनगणना में लगेगी 2500 कर्मियों की डयूटी कर्मचारियों की सूचियां मंगाई गई

जनगणना में लगेगी 2500 कर्मियों की डयूटी कर्मचारियों की सूचियां मंगाई गई

ग्वालियर दिनांक-24.03.2010- नगर जनगणना  अधिकारी नगर निगम डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा प्रेस को जारी जानकारी में बताया गया है कि नगर जनगणना वर्ष 2010-2011 के कार्य हेतु लगभग 2500 कर्मचारी एवं अधिकारियों की डयूटी लगाई जायेगी।

       जनगणना कार्य में नियुक्त किये जाने वाले विभिन्न शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों की सूची भेजे जाने के लिये नगर निगम जनगणना कार्यालयों सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया गया है।

       निगमायुक्त एवं प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा सभी विभागाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने- अपने कार्यालयों में पदस्थ विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची हार्ड तथा सॉफ्ट प्रति में 3 दिवस के अंदर अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करें।

       उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शहर में संबंधित पत्र नही मिला है व अपने अमले में महाराज बाडा स्थित जनगणना कार्यालय में भेजकर पत्र प्राप्त कर लें।

 

कोई टिप्पणी नहीं: