शनिवार, 27 मार्च 2010

वार्ड 56 में चल रहे सफाई अभियान का समापन आज महापौर करेगी

वार्ड 56 में चल रहे सफाई अभियान का समापन आज महापौर करेगी

ग्वालियर दिनांक-24.03.2010- महापौर समीक्षा गुप्ता वार्ड क्र. 56 में चल रहे सफाई अभियान का समापन दोपहर 2 बजे करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शोभा सिकरवार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगी।

       उक्त आशय की जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गई। उन्होंने बताया कि वार्ड 56 की पार्षद द्वारा विगत 25 दिनों से जनभागीदारी के अंतर्गत अपने वार्ड में सफाई अभियान चलाया था। उक्त अभियान में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा बढचढकर हिस्सा लिया। महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अन्य वार्डो में भी उक्त परांपरा को जारी रखते हुये जनभागीदारी से सफाई अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया। उक्त अभियान प्रत्येक वार्ड में सात दिवस तक चलाया जावेंगा। अभियान चलाये जाने वाले वार्ड का निर्णय विभिन्न वार्डो की पर्चीयां डालकर किया जावेगा। सप्ताह भर प्रत्येक वार्ड में चलने वाले अभियान में नागरिको की भागीदारी के साथ साथ नगर निगम का अतिरिक्त अमला तथा मशीनरी का उपयोग किया जावेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं: