सोमवार, 22 मार्च 2010

स्कूल चलें अभियान एक अप्रैल से दो अप्रैल को शिक्षा चौपालों का आयोजन होगा

स्कूल चलें अभियान एक अप्रैल से दो अप्रैल को शिक्षा चौपालों का आयोजन होगा

ग्वालियर 21 मार्च 10। प्रदेश में इस साल स्कूल चलो अभियान अप्रैल में चलाया जायेगा। कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने राज्य शासन के निर्देशानुसार अभियान के संचालन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी व परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र को दिये हैं। उन्होंने कहा है कि अभी तक यह अभियान जून जुलाई में चलाया जाता था, किन्तु इस बार एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा और इस दिन से शिक्षा का अधिकार भी लागू हो जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने सारे जिलों को अभियान की गाइडलाइन जारी कर दी है। अभियान का पहला चरण एक से 15 अप्रैल तक, दूसरा चरण एक से 15 जुलाई तक होगा। एक अप्रैल को प्रवेशोत्सव के साथ अभियान शुरू होगा। इसके बाद 02 अप्रैल को शिक्षा चौपाल के बाद घर-घर जाकर समझाइश दी जायेगी।

       श्री त्रिपाठी ने कहा कि स्कूल टाइम टेबल के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिये अभियान स्कूल टाइम के बाद चलाया जायेगा। शिक्षकों को अभियान के तहत चिन्हित बच्चों के घर जाकर उन्हें शाला में प्रवेश दिलाने की समझाइश देना होगी। इसमें शिक्षकों की वार्डवार टीम गठित होगी। 14 अप्रैल को ग्रामसभा होगी। इसमें शिक्षक सर्वेक्षण से तैयार सूची से एक-एक बच्चों के नाम पढ़कर सुनायेगा। साथ ही गांव वालों से पूछेगा कि इनमें से कौन सा बच्चा स्कूल में नहीं पढ़ता है। जो नहीं पढ़ता है, उसे प्रवेश के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं: