गुरुवार, 8 अक्तूबर 2009

ग्वालियर विकास प्राधिकरण की 71 करोड़ से अधिक की छह नवीन योजनायें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण की 71 करोड़ से अधिक की छह नवीन योजनायें

ग्वालियर 06 अक्टूबर 09। ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा 71 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से छह नवीन योजनायें पूर्ण करेगा।

      गंगाराम बांदिल आवासीय ग्राम चिरवाई में 6.30 हैक्टेयर क्षेत्रफल भूमि एवं 171 भूखंडों को विकसित किया जा रहा है। इस योजना की अनुमानित लागत पाँच करोड़ 47 लाख रूपये है। इसमें रोड़ एवं पुलिया निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

      मामा माणिकचंद पत्रकार नगर सिटी सेंटर में 2.46 हैक्टेयर क्षेत्रफल भूमि एवं 140 भूखण्डों को विकसित किया जा रहा है। इस योजना की अनुमानित लागत पाँच करोड़ 91 लाख रूपये है। इसमें भी रोड एवं पुलिया निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

      लोहामण्डी कंबाड़ी मार्केट ग्राम शंकरपुर एबी. रोड़ में 6.57 हैक्टेयर क्षेत्रफल भूमि एवं 82 भूखण्डों को विकसित किया जा रहा है। इस योजना की अनुमानित लागत 11 करोड़ 69 लाख रूपये है। इसमें सड़क निर्माण के लिये सब-बेस का कार्य 50 प्रतिशत किया जा चुका है।

      न्यू सिटी सेंटर श्री भगवान सिंह माथुर परिसर में निम्न आय वर्ग एवं सामान्य आय वर्ग के फ्लेटस का निर्माण किया जाना है। स्थल पर 64 निम्न आय वर्ग एवं 60 उच्च आय वर्ग के फ्लेटस बनाये जाना है। इस योजना की अनुमानित लागत 11 करोड़ 76 लाख रूपये है। इसकी निविदा आमंत्रित की जाना है।

      मप्र. शासन की पुर्नघनत्वीकरण योजनान्तर्गत 9302 वर्ग मी. क्षेत्रफल में माधव प्लाजा कामर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण भू-तल सहित तीन मंजिल भवनों में लगभग 835 दुकानों का निर्माण किया जाना है। जिसकी अनुमानित लागत 32 करोड़ रूपये है। इसमें आगामी संचालक बोर्ड की बैठक में निविदायें निर्णय के लिये रखी जायेंगी।

      नवीन लोहामण्डी चिरवाई में 6.301 हैक्टेयर क्षेत्रफल भूमि एवं 270 भूखण्डों को विकसित किया जा रहा है। जिसकी अनुमानित लागत चार करोड़ 15 लाख 31 हजार रूपये है। इसके लिये कार्यादेश जारी किया गया है और वर्तमान में स्थल पर कार्य प्रगति पर है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: