रविवार, 26 अक्तूबर 2008

जिले में 2 लाख 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र मे रबी फसल लेना प्रस्तावित

जिले में 2 लाख 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र मे रबी फसल लेना प्रस्तावित

सर्वाधिक 91 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेंहूं की फसल ली जायेगी

ग्वालियर 25 अक्टूबर 08। जिले में रबी की फसल के दौरान इस वर्ष 2 लाख 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल लेना प्रस्तावित की गई है। सर्वाधिक 91 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेंहूं फसल ली जायेगी। 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की फसल लेना प्रस्तावित की गई है। 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चना, 5-5 हेक्टेयर क्षेत्र में मटर, गन्ना और मसूर , 3-3 हेक्टेयर क्षेत्र में जौ, अलसी की फसल लेना प्रस्तावित की गई है।

       कृषि कल्याण विभाग के उपसंचालक ने एक जानकारी में बताया कि जिले में अभी तक 49.08 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल बोनी का काम किया गया है। इसमें 4.30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में चना, 1.10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मटर 0.5 हेक्टेयर क्षेत्र में मसूर , 38.20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों , 0.3 हेक्टेयर क्षेत्र में अलसी , 2.70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना और 2.70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में अन्य फसलों की बोनी की गई है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: